हरिद्वार, जनवरी 28 -- यूजीसी द्वारा लाए गए नए नियमों का बुधवार को जन सामान्य मंच और पूर्वांचल उत्थान संस्था द्वारा विरोध किया गया। सदस्यों ने सीटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान सदस्यों का आरोप है कि इस कानून से सवर्णों को दबाया जा रहा है। सामान्य वर्ग का बच्चा घबराया हुआ है। पहले कानून में ओबीसी नहीं था अब उसे भी शामिल कर लिया गया। झूठी शिकायत पर शिकायत दर्ज करवाने वाले पर कोई कार्यवाही नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार का फैसला बहुत गलत और निंदनीय है। इससे आपसी भाईचारे को भी ठेस पहुंचेगी। सरकार को कोई भी नियम लागू करने से पहले उसकी जांच करनी चाहिए थी। इस प्रकार के नियम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.