मुजफ्फर नगर, फरवरी 20 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज की परीक्षा के तीसरे दिन शुक्रवार को परीक्षार्थियों का उत्साह चरम पर रहा। पहली पाली में 10वीं कक्षा के परीक्षार्थियों ने सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दी, जबकि 12वीं के बहुत कम परीक्षार्थियों ने कृषि विषय की परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी विषय का पेपर हल किया। एक दिन में तीन विषय की परीक्षा में कुल 2223 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। सभी केंद्रों पर फ्लाइंग टीम ने पहुंचकर निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज की परीक्षा शुक्रवार को पहली पाली साढ़े आठ बजे शुरू हुई, जिसमें 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान का प्रश्न-पत्र हल किया। इस परीक्षा में 27670 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 1296 छात्र-छात्राएं अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.