मैनपुरी, फरवरी 20 -- मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को द्वितीय पाली में मजिस्ट्रेटो, सचल दलों के वाहन परीक्षा केंद्रों पर दौड़ते रहे। इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा होने के चलते केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी गई। शासन से नामित पर्यवेक्षक, मंडलीय सचल दलों ने भी जिले के परीक्षा केंद्रों को देखा। उधर प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय में एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया। तलाशी के दौरान परीक्षार्थी के पास से पर्ची बरामद हुई। शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में पंजीकृत 29664 में से 27362 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि इंटरमीडिएट- कृषि शस्य विज्ञान(एग्रोनामी)-प्रथम प्रश्नपत्र-(कृषि भाग-1 के लिए), कृषि शस्य विज्ञान(एग्रोनामी)-षष्टम् प्रश्नपत्र-(कृषि भाग-2 के लिए) में पंजीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.