जौनपुर, फरवरी 20 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार को तीसरे दिन जिलेभर के 206 परीक्षा केंद्रो पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं निर्धारित समय पर शुरू हुईं और सभी केंद्रों पर प्रशासनिक सतर्कता के साथ परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा जिले के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई, जिसमें कुल 76,440 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 72,758 उपस्थित रहे जबकि 3,682 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की गई, जिससे परीक्षा नकलविहीन वातावरण में संपन्न हो सकी। इंटरमीडिएट वर्ग में कृषि शस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.