बलिया, फरवरी 6 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की ओर से प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. रूबी के नेतृत्व में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। डॉ. रूबी ने सरकार की ओर से बालिकाओं के लिए चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि के बारे में बताया। कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान प्रदान करना है। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए बताया कि समाज में आज भी गरीबी, अशिक्षा, सामाजिक दबाव और जागरूकता की कमी के कारण बाल विवाह हो रहे हैं। कार्यक्रम में राजू, सोनू, देव यादव, पलक, निधि, कोमल, सपना आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के संदर्भ में कुलप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.