प्रयागराज, फरवरी 15 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के डीन (अनुसंधान एवं परामर्श) कार्यालय की ओर से शनिवार को विशेषज्ञ व्याख्यान और संवाद सत्र का आयोजन किया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) नई दिल्ली के वैज्ञानिक डॉ. जेबीवी रेड्डी ने अनुसंधान परियोजना प्रस्तावों के निर्माण और मूल्यांकन प्रक्रियाओं पर चर्चा की। प्रभावी अनुसंधान प्रस्ताव तैयार करने के लिए स्पष्ट उद्देश्यों, ठोस कार्यप्रणाली और यथार्थवादी बजट के महत्व को रेखांकित किया। अनुसंधान राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और सामाजिक प्रभावों के अनुरूप बनाने पर जोर दिया। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों के बीच सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि इस प्रकार की भागीदारी से सैद्धांतिक अनुसंधान को व्यावहारिक अनुप्रयोगों में परिवर्तित करने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.