सीवान, मई 13 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर विधानसभा का सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम हुआ। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी के आवास पर आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा में सामाजिक न्याय, समानता व संवैधानिक अधिकारों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। विधायक चौधरी ने कहा कि सामाजिक न्याय की अवधारणा केवल नारा नहीं बल्कि हमारे संविधान की आत्मा है। छपरा से आए विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने कहा कि सामाजिक न्याय तभी संभव है, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। राजद के राष्ट्रीय सचिव संजय ठाकुर ने सामाजिक न्याय को पार्टी की पहचान बताया। राजद जिलाध्यक्ष ई. विपिन कुशवाहा ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक न्याय की भावना को सशक्त करता है। शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार राय, अनीता भारती, सूरज दास व अमरेन्द्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.