आदित्यपुर, जनवरी 25 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के द्वारा आज बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री, गरीबों व समाज के कमजोर वर्गों के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयन्ती मनाई गई। कार्यक्रम में जननायक की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाँजली अर्पित की गई तथा उनके द्वारा बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने की घोषणा का स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने केन्द्र सरकार से जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों के समाज का निर्माण करने के लिए समाज के कमजोर वर्गों के लिए सरकारी नौकरियों और निजी क्षेत्र में 80 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की माँग की। श्री सिंह ने कहा कि अगर केन्द्र स...