जौनपुर, फरवरी 24 -- जौनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में सोमवार को संत गाडगे की जयंती मनायी गई। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र संत गाडगे बाबा निष्काम कर्मयोगी एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत रहे। उन्होंने छुआछूत, रूढ़िवाद, पाखंडवाद, आडंबर, सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास का सदैव विरोध किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, ज़िला उपाध्यक्ष गण हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र यादव नैपाल, वरिष्ठ नेता श्रवण जायसवाल, लाल मोहम्मद राईनी सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...