देवरिया, जून 27 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के ग्राम बेलपार में गुरुवार को छत्रपति शाहू महाराज की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि अपना दल एस के जिलाध्यक्ष कौशल सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शाहू महाराज ने दलितों व पिछड़ों के लिए आरक्षण की शुरुआत कर सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी। वे सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। देश को एक ऐसी दिशा दी जिससे गांव का समाज सजग हुआ। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अंजू सिंह ने कहा कि नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक थे और गरीबों की शिक्षा के हिमायती थे। लोकेश दुबे ने कहा कि वे पिछड़े, दलित व शोषित समाज को उनका अधिकार दिलाए।इस दौरान डा. अशोक सिंह, रोहित पटेल, राकेश पटेल, शिव प्रसाद पटेल, प्रभव मिश्रा, रीना देवी, ज्ञानेंद्र मिश्र, रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.