मुरादाबाद, जून 26 -- जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई। सपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज महान समाज सुधारक और कोल्हापुर के शासक थे। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। जिलाध्यक्ष ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कि कहा गोरखपुर के दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय एवं लाल बिहारी यादव पर असामाजिक तत्वों का हमला घोर निंदनीय है। मौके पर नाजिम अली, लाखन सिंह सैनी, जयपाल सैनी, धर्मेन्द्र यादव, प्रेमबाबू बाल्मीकि, शीरी गुल, जय कुमार प्रजापति, बीके सैनी, लुकमान खान, सुनीता सिंह, प्रदीप यादव, योगेंद्र...