रुद्रपुर, जनवरी 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून के लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को गांधी पार्क में यूसीसी दिवस मनाया गया। वहीं जन-सुविधा शिविर का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से वर्चुअल माध्यम से किया। वहीं डीएम नितिन सिंह भदौरिया सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर जनता से सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील की। इस दौरान मेयर विकास शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता को लागू कर सामाजिक समानता की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। कहा, देवभूमि की संस्कृति और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए यह कानून मील का पत्थर साबित हुआ है। पहले विवाह, तलाक...