मुजफ्फरपुर, मई 8 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए कार्यक्रम चला रहा है। सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता राजद का मुख्य आधार है। उक्त बातें गुरुवार को सकरा के सबहा चौक के पास राजद की ओर से आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने कहीं। संविधान के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की जा रही है। भारतीय संविधान विभिन्न धर्मग्रंथों की तरह पवित्र है। लाभ के साथ अधिकार की बात लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राजद के कार्यों को पंचायत से बूथ स्तर तक कमेटी बनाकर घर-घर बताने का आह्वान किया। इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, युवा राजद अध्यक्ष मो. चांद बाबू, पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष सह राजद नेता सतीश पासवान, विधायक मो. कमरान साहब, पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.