जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- घासी समाज के बुद्धिजीवियों की मंथन गोष्ठी रविवार को रांची स्थित प्रेस क्लब में हुई। सबसे पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर और बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। समाज के पुरखों के प्रतीक चिह्न पुरखा बेदी पर पुष्प अर्पित किया गया। गोष्ठी में झारखंड के बहुसंख्यक जिलों से आए प्रतिनिधियों ने समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग के लाभ और हानि पर चर्चा की। अध्यक्षीय भाषण में पद्मश्री मुकुंद नायक ने समाज को संगठित करने पर बल दिया और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। सभी वक्ताओं ने समाज को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया। संगोष्ठी को पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री महावीर नायक, नंदू बाबा, डॉ. अशोक नाग, डॉ. रिझु नायक, डॉ. बीरबल नाग, राजेश नायक, सुमंत मुखी (जागो), रामप्रवेश नायक, मुकेश नायक, संदी...