बोकारो, सितम्बर 20 -- बोकारो जिले के बहादुरपुर स्थित सामाजिक संस्था सहयोगिनी के कार्यक्रम समन्वयक सनी कुमार (30 वर्षीय)की गुरुवार शाम अचानक मौत हो गयी। इससे संस्था के कार्यकर्ताओं व क्षेत्र में शोक की लहर है। सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने बताया कि विगत 20 दिनों से सनी कुमार बीमार थे। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। गुरुवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी और मौत हो गई। सनी कुमार एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता थे। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार धनबाद में कर दिया गया। गौतम सागर ने बताया कि सनी कुमार के द्वारा बोकारो जिले में बाल विवाह, बाल यौन हिंसा एवं बाल तस्करी रोकने पर विशेष रूप से सामाजिक बदलाव का कार्य किया जा रहा था। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में जो स्थान खाली हुआ है, उसे नहीं भरा जा सकता है। इस दौरान शोक व्यक्त करने वाले में कुमारी किर...