हजारीबाग, मार्च 22 -- हजारीबाग नगर प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता शम्पा बाला मद्धेशिया ने अपना जन्मदिन अनूठे तरीके से ओल्ड ऐज होम के बुजुर्गों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने न केवल बुजुर्गों के साथ समय बिताया बल्कि उनके सुख-दुख में सहभागी बनकर उनकी खुशी को दोगुना कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन से हुई, जिसमें सभी बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसके पश्चात शम्पा बाला मद्धेशिया ने केक काटकर बुजुर्गों को अपने हाथों से खिलाया। जिससे सभी के चेहरों पर मुस्कान आ गई। इसके बाद बुजुर्गों के बीच नाश्ते का वितरण किया गया। हर एक बुजुर्ग ने उनके इस प्रयास की सराहना की और उन्हें ढेरों आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी विवेक तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना की। मौके पर शम्पा बाला मद्धेशिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.