सीवान, सितम्बर 15 -- भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता गजनफर अब्बास उर्फ नन्हे खां के अंतिम संस्कार में रविवार को स्थानीय विधायक विजयशंकर दूबे सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। उनका शनिवार की अहले सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। रविवार को निजी कब्रिस्तान में उन्हें मिट्टी दी गई। इसमें सभी दलों के लोग शामिल हुए। इसमें हिन्दू - मुसलमान सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने आए विधायक विजयशंकर दूबे ने कहा कि नन्हें खां के आकस्मिक निधन से मेरी व्यक्तिगत क्षति हुई है। वे सार्वजनिक जीवन के सजग प्रहरी थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। मौके पर डॉ. धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मुखिया शमीम अख्तर, पूर्व मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.