अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़। समाजिक कार्यकर्ता दारा शिकोह फाउंडेशन के अध्यक्ष आमिर रशिद ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मांग की है कि बांग्लादेश में लोकतांत्रिक तख्तापलट के बाद कट्टरपंथियों द्वारा संयोजित तरीके से अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। यह निंदनीय है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ से हिंदुओं के मानव अधिकारों की रक्षा करने की मांग की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद की भी मांग की है। उन्होंने हिुदुओं के धार्मिक स्थ्लों को सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...