चाईबासा, सितम्बर 30 -- चाईबासा। चाईबासा के सदर प्रखंड के बुरुजोल गांव में सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल के नेतृत्व में रविवार को जरूरतमंद बच्चों को नए कपड़े का वितरण किया गया। इस दौरान समिति के द्वारा दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर 100 जरूरतमंद बच्चों को नए कपड़े का वितरण किया गया। जिसमें 50 बुजुर्ग महिलाएं, गरीब, असाहय और जरूरतमंद को कपड़े साड़ी का वितरण किया गया। समिति के द्वारा गांव के माता-पिता को जागरूक करने का निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अपील की है कि बच्चों को स्कूल में पढ़ने भेजें। जिससे वह पढ़ लिखकर अच्छा कार्य कर सकें। मौके पर संस्था की सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.