बगहा, फरवरी 22 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय राधिका चंचल फाउन्डेशन विशेष रूप से ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसरों से जोड़ने, कैरियर मार्गदर्शन, सेमिनार, कार्यशाला, शोध परियोजनाओं तथा शैक्षणिक सहयोग कार्यक्रमों का संचालन करेगी। संस्था का उद्देश्य बिहार सहित पूरे देश में शिक्षा के माध्यम से सामाजिक एवं बौद्धिक विकास को नई दिशा देना है।उक्त बाते फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर शोभा लाल ने कही। उन्होंने कहा कि राधिका चंचल फाउन्डेशन का विधिवत निबंधन बिहार सरकार के निबंधन विभाग द्वारा शनिवार को संपन्न कर दिया गया है। यह संस्था उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के उद्देश्य से स्थापित की गई है तथा इसका कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारतवर्ष रहेगा।फाउन्डेशन का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उ...