बरेली, फरवरी 9 -- बरसेर/सिरौली। गांव केसरपुर में कांग्रेस के सद्भावना सम्मेलन में प्रदेश महासचिव ओमवीर सिंह यादव ने कहा कि सामाजिक एकता और परस्पर सहयोग लोकतंत्र की आधारशिला हैं। इसे कायम कर लोकतंत्र को मजबूत किया जा सकता है। रविवार को केसरपुर में सम्मेलन का आयोजन जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के निर्देशन में किया गया। जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने कहा कि सरकार समाज के विभाजन की नीतियों पर कार्य कर रहीं हैं। यहां महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश दद्दा, पंडित राज शर्मा, राजन उपाध्याय, केके शर्मा, तीरथ मधुकर, उल्फत कठेरिया, डॉ. सरताज, साहिब सिंह, बंटी सिंह, रमेश श्रीवास्तव, कमरुद्दीन सैफी, नजमा जोया, पंकज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.