कोडरमा, जनवरी 1 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नए वर्ष के अवसर पर गुरुवार को बरनवाल सेवासदन, कोडरमा में अहिबरन जयंती सह परिवार मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, पेंशनर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी, समाज के अध्यक्ष निरंजन लाल तथा रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन अजीत बरनवाल ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ नीरा यादव ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि अहिबरन जयंती जैसे आयोजन समाज की एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। पेंशनर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी, समाज के अध्यक्ष निरंजन लाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.