लखनऊ, जुलाई 26 -- लखनऊ, संवाददाता। श्रावण शुक्ल द्वितीया पर जवाहर भवन स्थित चित्रगुप्त मंदिर में श्रावणी उत्सव धूमधाम से मना। इसी श्रृंखला में भगवान चित्रगुप्त का कजरी गीत प्रस्तुत करते हुए भाव दिया गया, चित एवं गुप्त यानी शरीर और आत्मा इस भौतिक नश्वर संसार में झूला झूलते हुए आत्मिक आनंद प्राप्त कर रही है... हे मानव इस जीवन को संगीतमय बनाओ। डॉ. अंजू भारती के मधुर गीतों ने दर्शकों को मानसिक झूला झूलने के लिए मजबूर कर दिया। संगीता श्रीवास्तव के गायन के साथ आज के तानसेन नाम से प्रसिद्ध यश भारती पुरस्कार प्राप्त संगीतकार केवल कुमार को सामबेदीय संगीतकार की उपाधि से विभूषित किया गया। केवल कुमार के सम्मान समारोह में शहर के जाने माने कलाकारों ने हिस्सा लिया, जिनमें दिनेश श्रीवास्तव, जया श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव, अनीता मौर्या, शिखा श्रीवास्तव, ...