सीतामढ़ी, जनवरी 16 -- बिहार के सीतामढ़ी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पुपरी थाना क्षेत्र के झझी-हट गांव के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सातवीं कक्षा के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान रितेश कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जो संतोष दास का पुत्र था। रितेश रोज की तरह सुबह कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि यह उसकी जिंदगी की आखिरी सुबह साबित होगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मछली लदे एक पिकअप वाहन ने तेज रफ्तार में रितेश को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंचे, जहां बेटे का शव देखकर मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हालांकि, इस घटना के बाद जो तस्वीरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.