मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर के जेल चौक स्थित केनरा बैंक की एटीएम में एक युवती से एटीएम का कार्ड बदल कर शातिरों ने 55 हजार रुपए उड़ा लिए। घटना सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे की है। पीड़िता चंदवारा जेल चौक की रहने वाली है। उसने नगर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। इसमें हेलमेट सवार अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है। पुलिस को इशरत जबीन ने बताया कि एसबीआई का एटीएम कार्ड लेकर उनकी पुत्री एटीएम में पैसे निकालने गई थी। मशीन में एटीएम कार्ड लगाकर पिन डाल रही थी, तभी अंदर पहले से मौजूद हेलमेट पहने एक अंजान युवक ने मदद के बहाने बातचीत शुरू की और चकमा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद वह वहां से निकल गया। फिर उनकी बेटी एटीएम में पैसे निकालने का काफी प्रयास किया पर पैसे नहीं निकले। घर आकर बोली कि पिन नंबर डालने के बाद भी पैसे नहीं निकले हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.