रांची, जुलाई 19 -- झारखंड में सरकार गिराने की साजिश की कड़ियों को जोड़ने के लिए रांची पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी है। साजिश का सच जानने के लिए पुलिस जांच का दायरा बढ़ाएगी। साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों अभिषेक कुमार दुबे, निवारण कुमार महतो और अमित सिंह को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ करेगी। इतना ही नहीं साजिश का सबूत जुटाने के लिए पुलिस टीम दिल्ली भी पहुंच गई है। वहां एयरपोर्ट और जिस होटल में आरोपी और झारखंड के तीनों विधायक रुके थे वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। एयरपोर्ट ऑथिरिटी और विमानन कंपनी इंडिगो से भी कई जानकारियां जुटाई जाएंगी। जानकारी के अनुसार रांची पुलिस तीनों आरोपियों अभिषेक, निवारण और अमित की पांच दिन की रिमांड के लिए अदालत में आवेदन देगी। पुलिस अब तक जांच में आए तथ्यों के आधार पर उनसे पूछताछ करेगी। साथ ही...