नई दिल्ली, फरवरी 14 -- व्रत में साबूदाना से बनी चीजों को खूब खाया जाता है। खासतौर से साबूदाना खिचड़ी फलाहार के लिए ज्यादातर लोगों की फेवरेट है। इसे बनाने के लिए साबूदाना को कम से कम 2 घंटों के लिए भिगोना पड़ता है। लेकिन अगर आप इसे भिगोना भूल जाते हैं तो भी आप साबूदाना की टेस्टी खिचड़ी बना सकते हैं। अगर आपका महाशिवरात्रि का व्रत है तो यहां बताई गई रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें। यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि 2026: क्या आपने कभी खाई है साबूदाना की रसमलाई? व्रत के लिए रेसिपी!व्रत वाली साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए आपको क्या चाहिए- एक कप साबूदाना, दो चम्मच घी, आधा छोटा चम्मच जीरा, चार से पांच कड़ी पत्ते (ऑप्शनल), एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1 आलू छोटे टुकड़ों में कटा हुआ, एक मुट्ठी मूंगफली, सात से आठ काजू, एक टमाटर बारीक कटा हुआ, आधे नींबू का रस...