रुडकी, सितम्बर 6 -- शनिवार को पिरान कलियर चल रहे साबिर पाक के सालाना उर्स के दौरान साबरी फरीदी विकास समिति से जुड़े करीब सौ लोगों ने हिमालय बचाओं की शपथ ली। उन्होंने प्लास्टिक के प्रयोग को भी बंद करने की बात कही। कलियर में चल रहे साबिर पाक के सालाना उर्स के दौरान हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत शनिवार को साबरी फरीदी विकास समिति से जुड़े लोगों ने हिमालय को बचाने की शपथ ली। समिति के अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान साबरी ने सभी को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए अन्य लोगों को भी इस मुहिम से जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही लोगों को हिमालय का महत्व बताते हुए कहा कि हिमालय से देश की सीमा सुरक्षित है। हिमालय हमारे देश का मस्तक है। यह देश के पर्यावरण की विविधता का आधार है। उन्होंने कहा कि हिमालय से निकली नदियां देश के जीवन का आधार है। जीव जन्तुओं क...