एटा, जनवरी 6 -- सोमवार लखनऊ से चलकर से कासगंज आ रही साबरमती एक्सप्रेस के चार कोच पर शराब के नशे में चार युवकों ने पत्थरबाजी कर दी। कोच में लगे शीशे क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं यात्रियों के भी मामूली चोट आने की बात कही जा रही है। मौके पर पहुंची आरपीएफ एवं जीआरपी ने चारों युवकों को गिरफ्तार किया है। लखनऊ साबरमती एक्सप्रेस सोमवार की शाम सात बजे कासगंज रेलवे स्टेशन पर आ रही थी। तभी गाड़ी संख्या- 19410 के कासगंज यार्ड किलोमीटर संख्या- 244/20- 21 से गुजरने के दौरान गाड़ी पर चार युवकों शराब के नशे में पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। जब पत्थरबाजी की आवाज सुनाई दी तो ट्रेन वहीं रूक गई। ट्रेन में मौजूद पुलिस कर्मियों ने जानकारी स्थानीय आरपीएफ एवं जीआरपी को दी। निरीक्षक नरेश कुमार मीणा, जीआरपी के उप निरीक्षक मोहम्मद नाजिर मौके पर पहुंचे तो पत्थरबाजी करने...