रांची, फरवरी 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। निकाय चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी तापमान बढ़ता जा रहा है। रांची नगर निगम चुनाव में कांग्रेस समर्थित मेयर उम्मीदवार रमा खलखो के पक्ष में राज्य की कृषि, पशुपालन व सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की प्रचार अभियान में शामिल हुई। मेयर पद के लिए उम्मीदवार रमा खलखो के समर्थन में मंत्री ने हटिया सोलंकी चौक पर प्रचार अभियान में शामिल होने के साथ चुनावी सभा को संबोधित किया। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि चुनाव समर में कांग्रेस समर्थित मेयर उम्मीदवार रमा खलखो को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। ये चुनाव कोई राजनीतिक या धार्मिक चुनाव नहीं है, बल्कि ये चुनाव साफ-सुथरी, व्यवस्थित और विकसित शहर बनाने का है। ये बात जरूर है कि दलों ने अपना समर्थन उम्मीदवारों को दिया है। इसलिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.