फरीदाबाद, अप्रैल 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत सेक्टर-28 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भाग लेकर सफाई का संदेश दिया। सेक्टर-28 के बाजार में चलाए गए स्वच्छता अभियान में शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री ने अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सड़क पर फैली गंदगी को रिक्शा के माध्यम से कचरा स्थानांतरण केंद्र तक भिजवाया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं थे, बल्कि स्वच्छता के भी प्रबल समर्थक थे। उन्होंने कहा कि सफाई एक सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसे हर नागरिक को निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी सफाई को एक वर्ग विशेष से जोड़ कर देखा जाता है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.