नई दिल्ली, जनवरी 30 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने यमुना की सफाई को लेकर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला। कहा कि यमुना की सफाई का दावा महज जुमला है। यह सिर्फ पैसा बनाने के लिए किया जाता है। राहुल गांधी ने यमुना तट पर पहुंचकर मछुआरों से बातचीत की और नाव में सवार होकर नदी की सैर भी की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने कहा थि वह यमुना में डुबकी लेंगे। लेकिन पांच साल हो गए हैं और 2025 आ गया है। उन्हें आकर डुबकी लेनी चाहिए। राहुल गांधी ने साउथ एशिया नेटवर्क ऑन डैम्स, रीवर एंड पीपुल के एसोसिएट कोऑर्डिनेटर भीम सिंह रावत के साथ दिल्ली में यमुना नदी का जायजा लिया। जब राहुल गांधी ने रावत से यमुना के बारे में बात की तो रावत का कहना था कि यमुना गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है। जब तक यमुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.