बस्ती, अगस्त 18 -- बस्ती, निज संवादाता। आर्य समाज नई बाजार बस्ती में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में यज्ञ करते हुए लोगों ने योगेश्वर श्रीकृष्ण के जन्मदिवस के बाद वैदिक यज्ञ कर उनके आदर्शों पर चलने का व्रत लिया। गरुण ध्वज पाण्डेय और देवव्रत आर्य ने लोगों को पंच तत्वों के बारे में बताते हुए कहा कि इनका कर्ज हमारे ऊपर होता है। यज्ञ से इन तत्वों को शुद्ध करके हम इस ऋण से मुक्त हो सकते हैं। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने योगेश्वर श्रीकृष्ण का सत्य स्वरूप बताते हुए कहा कि योगेश्वर श्रीकृष्ण पुण्यात्मा, धर्मात्मा, तपस्वी, त्यागी, योगी, वेदज्ञ, निरंकारी, कूटनीतिज्ञ, लोकोपकारक आदि अनेक गुणों व विशेषणों से विभूषित थे। वे मानवता के रक्षक, पालक और उद्धारक थे। उनका उद्देश्य था कि धर्मात्माओं की रक्षा हो और पापी, अपराधी, तथा दुष्ट प्रकृत...