लखीसराय, फरवरी 12 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट लखीसराय के बैनर तले मंगलवार को बड़ी चैती दुर्गा जी स्थान, दलपटी में साप्ताहिक मंगल मिलन सह हनुमान चालीसा पाठ का प्रथम वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। देशभर में इस आयोजन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य भजन संध्या एवं जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, नोनगढ़ पंचायत की मुखिया जूली देवी तथा आरएचएफ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार रंजीत ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.