सिद्धार्थ, अप्रैल 7 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कादिराबाद में परसपुर के नाम से लगने वाले साप्ताहिक बाजार में एक व्यक्ति की जहां पहले मोबाइल गायब हुई, फिर दूसरे दिन दो खातों से यूपीआई से 66500 रुपए निकल जाने की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देने के साथ ही हेल्प लाइन नंबरों पर शिकायत भी दर्ज करा दी है। क्षेत्र के धनुवाडीह उर्फ हजिरवा गांव निवासी कृष्ण कुमार पुत्र स्व.अर्जुन दुबे चार अप्रैल को कादिराबाद में लगने वाले सप्ताहिक बाजार से घरेलू सामान व सब्जी आदि लेने गए थे। जहां उनकी मोबाइल गायब हो गई। इसमें दो खाते लिंक थे। यूपीआई भी सक्रिय था। पहले तो पीड़ित ने इधर उधर खूब ढूंढा पर दूसरे दिन जब उसे बैंक खाते से नंबर लिंक व यूपीआई सक्रिय होने की याद आई तो वह पंजाब नेशनल बैंक गया जहां पांच बार में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.