रुद्रपुर, जून 2 -- रुद्रपुर। मुख्य बाजार में हर सोमवार लगने वाला साप्ताहिक बाजार अब विवादों में घिरता जा रहा है। व्यापार मंडल ने सोमवार बाजार का विरोध करते हुए फड़ लगाने वाले दुकानदारों से फड़ न लगाने की अपील की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि ज्यादातर व्यापारी खुद की दुकानों के मालिक हैं, लेकिन बाहर से आकर लोग बिना अनुमति के फड़ लगाते हैं। इससे अतिक्रमण और अव्यवस्था फैलती है। हमन अभियान शुरू किया है, जो आगे भी जारी रहेगा। मौके पर सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल भी पहुंचीं और फड़ कारोबारियों को समझाकर फड़ हटाने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.