गिरडीह, जनवरी 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सर्राफा संघ गिरिडीह का वनभोज सह मिलन समारोह शुक्रवार को खंडोली डैम में मनाया गया। स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े तमाम व्यापारी वनभोज समारोह में शामिल हुए। वनभोज से पूर्व संघ की एक अहम बैठक भी हुई। जिसमें उपस्थित सभी व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी को लेकर अपना प्रस्ताव रखा। इस विषय पर अध्यक्ष राहुल वर्मन ने कहा कि निकटतम भविष्य में जल्द ही इस पर ठोस निर्णय लिया जाएगा। मौके पर संरक्षक विपिन स्वर्णकार, गोपाल स्वर्णकार, आसिफ खान, सचिव राजन वर्णवाल कोषाध्यक्ष सचिन वर्मन, उपसचिव राजीव तर्वे, संगठन मंत्री सुबोध वर्मन, मीडिया प्रभारी रंजीत स्वर्णकार, मनोज वर्मा, बबलू वर्मन, सौरव वर्मन, अनिल वर्मन, सुरेंद्र वर्मन, अमरनाथ चरणपहाड़ी समेत सैकड़ो सर्राफा व्यापारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...