छपरा, फरवरी 17 -- पुलिस केंद्र, सारण में आयोजित साप्ताहिक परेड का वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली तथा पुलिसकर्मियों के पहनावे, अनुशासन, फिजिकल फिटनेस और परेड कौशल का बारीकी से अवलोकन किया।निरीक्षण के क्रम में बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणरत सिपाहियों के पी.टी. और परेड प्रदर्शन को भी देखा गया। एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस बल का शारीरिक रूप से फिट होना और कौशलयुक्त प्रशिक्षण प्राप्त करना सुचारु कानून-व्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है।इस दौरान परेड में शामिल पुलिसकर्मियों ने उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। एसपी ने प्रशिक्षण के दौरान पाई गई त्रुटियों के सुधार हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए जवानों को सदैव प्रोफेशनलिज़्म और सजगता ब...