नई दिल्ली, फरवरी 18 -- कोरियोग्राफर फराह खान इंट्रेस्टिंग कुकिंग व्लॉग्स बनाती हैं। वह किसी सिलेब को घर बुलाती या उनके घर जाती हैं। वहां खाना पकाने के साथ मजेदार बातचीत भी होती है। इस बार फराह की मेहमान बनीं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा। वह फराह के घर अपने बेटे इजहान मिर्जा मलिक के साथ पहुंची थीं। साथ में उनकी बहन अनम भी थीं। सानिया ने इस दौरान मजेदार सीक्रेट खोला। उन्होंने बताया कि फराह खान उनके बेटे को लॉन्च करेंगी और साइनिंग अमाउंट भी दे चुकी हैं।फराह ने किया इजहान को साइन फराह खान और सानिया मिर्जा के बीच अच्छी दोस्ती है। फराह के कुकिंग व्लॉग में इस बार सानिया मिर्जा आई थीं। सानिया ने बताया कि उन्होंने यह बात ज्यादा लोग नहीं जानते हैं कि फराह उनके बेटे को फिल्म के लिए साइन कर चुकी हैं। सानिया ने बताया कि जब उनका बेटा हुआ था तो फराह मिलने ...