चाईबासा, फरवरी 7 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता । जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साननंदा में शुक्रवार को पारंपरिक आदिवासी पर्व मागे पर्व बड़े धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु अपने परिवार के साथ शामिल हुए, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। विधायक सोनाराम सिंकु अपनी धर्मपत्नी तुलसी सिंकु, पुत्र जगप्रीत सिंकु तथा पुत्री ईशा सिंकु और निशा सिंकु के साथ मागे पर्व के अवसर पर गांव स्थित जहेरा स्थल पहुंचे। आदिवासी हो समाज का सबसे बड़ा पर्व है। गऊमाराह से प्रारंभ होकर ओतेएली, गोरीपर्व, मरांगपर्व, बासीपार्व एवं हारमागेया पर्व मनाया जाता है। यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मुख्य देऊरी सारीम लागुरी एवं सहायक देऊरी मनोज बोबोंगा के द्वारा मरांगपर्व के दिन गांव की सुख-समृद्धि, शांत...