गाजीपुर, नवम्बर 24 -- गाजीपुर। भारत दर्शन और राष्ट्रीय चेतना जागरण के उद्देश्य से निकली साध्वी सुमनपुरी की भारत भ्रमण यात्रा सोमवार को शहर पहुंची। सुबह माधव बस्ती स्थित अपर शासकीय अधिवक्ता नीरज के आवास पर संघ प्रार्थना के बाद भगवा ध्वज की अगुवाई में पदयात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा प्रकाश नगर चौराहा, श्रीराम लीला लंका, सकलेनाबाद दुर्गा चौक, महुआबाग, झुन्नूलाल का चौराहा, बैजनाथ चौक, प्रकाश टॉकीज और टाउन हॉल होते हुए स्टीमर घाट पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद ध्वज प्रणाम कर कार्यक्रम स्वयंसेवक वरुण के आवास पर समाप्त हुआ। सांध्वी सुमनपुरी ने बताया कि यह चार वर्षीय यात्रा अगस्त 2024 में सोमनाथ महादेव (सौराष्ट्र) से प्रारंभ हुई है और 2028 में दक्षिण भारत के श्रीरामेश्वरम और केरल प्रांत में संपन्न होगी। अब तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, ...