अलीगढ़, अगस्त 30 -- अलीगढ़, संवाददाता। श्री अखलेश्वर महादेव मंदिर में गणेश महोत्सव के तहत शुक्रवार को भजन संध्या का आयोजन हुआ। वृंदावन से पधारीं साध्वी वृंदा किशोरी और भैया बृज किशोर ने भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक भक्त भजनों पर झूमते रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा। भजन संध्या की शुरुआत "मेरे घर में पधारो गजानन" गणेश वंदना से हुई। इसके बाद "करुणा भाई राधे कृपा करो", "वृंदावन प्यारो लागे", "मुझे ऐसी लगन लगा दे" और "राधा राधा नाम हमारा प्राणों से भी प्यार है" जैसे भजनों ने माहौल को ब्रजधाम बना दिया। "काली कमली वाला मेरा यार है" पर मातृशक्तियां भावविभोर होकर नृत्य करने लगीं। कार्यक्रम में पूजन ट्रस्ट अध्यक्ष सतीश गौड़, सत्येंद्र प्रकाश, मुकेश सिंघल, विनोद गुप्ता, मनोज अग्रवाल, प्रवीन वार्ष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.