नई दिल्ली, जनवरी 30 -- राजस्थान के जोधपुर में 29 जनवरी को हुई कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत का मामला दिन-ब-दिन और पेचीदा होता जा रहा है। मौत के बाद सामने आए इंस्टाग्राम पोस्ट, पिता व गुरु वीरमनाथ के बदलते बयान और भक्तों के गंभीर आरोपों ने इस पूरे प्रकरण पर सवालों की परतें चढ़ा दी हैं। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल फॉरेंसिक जांच के आधार पर अगली कार्रवाई की तैयारी कर रही है।इंस्टाग्राम पोस्ट बना जांच का बड़ा आधार साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के लगभग चार घंटे बाद उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक भावुक पोस्ट साझा किया गया, जिसे 'अंतिम संदेश' या कथित सुसाइड नोट के तौर पर देखा गया। इस पोस्ट में सनातन धर्म, अग्नि परीक्षा और न्याय की बात लिखी गई थी। पोस्ट सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और संदेह का कारण बन गया।...