गिरडीह, मई 1 -- पीरटांड़। सम्मेदशिखर मधुबन में आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज की परम् शिष्या व अध्यात्म शिरोमणि आचार्य समय सागर महाराज की आज्ञानुवर्ती आर्यिका गुरमति माता जी एवं आर्यिका दृढ़मती माता जी का बुधवार को ससंघ मंगल प्रवेश हुआ। 42 साध्वी के जत्था के मंगल प्रवेश से मधुबन का माहौल भक्तिमय हो उठा है। श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह गाजे-बाजे के साथ अगवानी की गई। बताया जाता है कि बुधवार को सम्मेदशिखर में अक्षय तृतीया के अवसर पर जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। अक्षय तृतीया के दिन जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान ऋषव देव की प्रथम आहार दिवस के रूप में विशेष पूजा प्रक्षाल किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न मंदिरों में पूजा अभिषेक शांतिधारा आरती व कई धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया। भगवान ऋषवदेव की टोंक पर भी विशेष पूजा का आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.