प्रयागराज, दिसम्बर 29 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला शुरू होने से पहले साधु संतों और उनके अनुनायियों की नाराजगी खुलकर दिखने लगी है। पिछले कुछ दिनों से चल रही छिटपुट गरमागरमी सोमवार को उग्र हो गई। साधु-संन्यासियों ने जमकर हंगामा किया। मेलाधिकारी के सरकारी वाहन के सामने लेटकर प्रदर्शन किया और धक्कामुक्की तक की गई। हंगामे की वजह से मेला प्राधिकरण कार्यालय में घंटों गहमागहमी का माहौल बना रहा। हालांकि, किसी तरह अधिकारियों ने साधु-संतों को समझाते हुए शांत कराया। माघ मेला के अलग-अलग सेक्टर में साधु संन्यासियों के शिविर निर्माण के लिए भूमि आवंटित की गई है। लल्लू जी एंड संस को मेला क्षेत्र के बसावट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि अब तक अधिकांश साधु संन्यासियों के शिविर का काम तक शुरू नहीं हो सका है। पर्ची लेकर मेला प्राधिकरण से लेकर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.