मेरठ, जनवरी 6 -- साधु नगर गली नंबर 2 के लोगों ने सोमवार शाम एकत्र होकर हंगामा किया। अमन, रूपेश, सनी, अंकित, कविता, राखी, पूनम, गीता, मुन्नी, किरन, नीतू, मधु, शीला आदि ने बताया कि उनकी पूरी गली में गहरे गड्ढे हैं। घरों के पानी की निकासी बिल्कुल नहीं है, जिस कारण पानी सड़क पर गड्ढों में भर जाता है। ऐसे में वहां से गुजरने वाले टू व्हीलर सवार गड्ढों में गिरकर घायल हो जाते हैं। पार्षद रेशमा सोनकर और उनके पति शक्ति सोनकर से कई बार शिकायत की गई, लेकिन वह कोई ध्यान नहीं देते। उधर पार्षद पति शक्ति सोनकर का कहना है कि साधु नगर कॉलोनी की 14 गलियों की डूडा से डीपीआर तैयार होकर लखनऊ चली गई है, फरवरी व मार्च तक कॉलोनी की गलियों में इंटरलॉकिंग और नाली बनने का कार्य शुरू होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.