चम्पावत, फरवरी 1 -- लोहाघाट। देवीधूरा के साधन सहकारी समिति सचिव लाल सिंह अधिकारी के सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और शॉल ओढाकर सम्मानित किया। रविवार को लोहाघाट ब्लाक में धरमधर और चांदमारी सोसायटी के नेतृत्व में चारों ब्लाक के कार्मिकों ने सचिव अधिकारी को सेवानिवृति पर विदाई दी। लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। संचालन महेश बोहरा ने किया। इस मौके पर जगदीश जोशी, निर्मल भट्ट, दिनेश नाथ गोस्वामी, ललित माहरा, विपिन माहरा, रतन राम, बलवंत गिरी, केदार अधिकारी, भुवन बनौला, अजय मेहरा, भुवन कुमार, सौरभ बिष्ट आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...