हरदोई, जनवरी 1 -- हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के खसौरा गांव में न्यायालय के आदेश के बाद दस माह पूर्व हुई मारपीट के मामले में साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित कश्मीर सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र में बताया कि 15 फरवरी को गांव की ही साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष नरदेव यादव उनके भाई अभय, सुखदेव और जयदेव खम्हौरा स्थित उनकी जमीन पर अवैध निर्माण कार्य करा रहे थे। जब उन्होंने इसे रोकने की कोशिश की तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से उन्हें, उनके चचेरे भाई लालाराम और पुत्र अनुपम को पीटा, जिससे सभी घायल हो गए। कश्मीर सिंह ने बताया कि घटना के समय राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर अब दस माह बाद मामला दर्ज किया ग...