सीवान, मार्च 6 -- पचरुखी एक संवाददाता। प्रखंड के मखनूपुर पंचायत के सादिकपुर गांव में बुधवार को आदर्श ग्राम बनाने को लेकर अधिकारियों ने जनप्रतिधियों के साथ बैठक किया। बैठक में बीडीओ वैभव शुक्ल, बीएसओ अजय कुमार, बीएओ अनिल कुमार, एमओ विनय कुमार, बीसी धर्मेन्द्र झा के अलावा मुखिया उपेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित सभी अधिकारी, कर्मी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बीडीओ ने बताया कि गांव में डब्लूपीओ, जिम निर्माण, प्रवेश द्वार, रनिंग ट्रैक, शवदाह गृह निर्माण, कब्रिस्तान की घेराबंदी, शौचालय, स्नानगृह निर्माण, मनरेगा हॉट, लाइब्रेरी, अपडेट आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, नल जल योजना का कनेक्शन, शौचालय, सोखता निर्माण के लिए सर्वे कराने के साथ ही सड़क निर्माण के पक्कीकरण का कार्य पूरा कराया जाएगा। साथ ही पूरे पंचायत में शौचालय व सोखता निर्माण का कार्य भी पूरा करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.