हाथरस, जनवरी 6 -- सादाबाद। तहसील सभागार में सोमवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पी एन. दीक्षित ने की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान छत्तीसगढ़ी निवासी किशनराज सिंह ने खुदा-छत्तीसगढ़ी मार्ग के पुनर्निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग की शिकायत की। मुख्य विकास अधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल संबंधित अवर अभियंता को तलब किया। उन्होंने कार्य की जांच के आदेश दिए। सीडीओ एन. दीक्षित ने स्पष्ट किया कि यदि शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.